मां अहिल्या धाम में 23 मार्च को भव्य सनातनी सम्मान समारोह, जुटेंगे धर्माचार्य और श्रद्धालु 

0
213

प्रभु श्रीराम की पावन भूमि पर सनातन परंपराओं और मूल्यों को संजोने का अनूठा प्रयास                                         बक्सर खबर। सनातन धर्म की समृद्ध विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से आगामी 23 मार्च को मां अहिल्या धाम, अहिरौली स्थित मठ प्रांगण में सनातनी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं विश्वामित्र सेना प्रमुख राजकुमार चौबे के नेतृत्व में संपन्न होगा। इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राजकुमार चौबे ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सम्मान समारोह केवल हमारी आध्यात्मिक जड़ों को नमन करने का अवसर नहीं है, बल्कि सनातन धर्म के मूल्यों और परंपराओं को सहेजने का सामूहिक प्रयास भी है। उन्होंने कहा “यह वही पावन भूमि है, जहां प्रभु श्रीराम के चरण रज से माता अहिल्या का उद्धार हुआ था। इस ऐतिहासिक स्थल पर सनातनी संस्कृति के उत्थान और संरक्षण के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।”

कार्यक्रम की सफलता के लिए सेवा दल के युवा पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। अशोक उपाध्याय ने बताया कि राजकुमार चौबे के मार्गदर्शन में सेवा दल के युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यक्रम स्थल को साफ-सुथरा करने का कार्य किया है। इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय युवा और श्रद्धालु अत्यंत उत्साहित हैं। सभी आयोजन समिति के सदस्य और गणमान्य लोग इसकी सफलता के लिए दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में कपिल मुनि पांडेय, शिव शंकर उपाध्याय, हीरा पाठक, शंभू पंडित, अभय कुमार चौबे, दीप नारायण चौबे, अभिषेक चौबे, हेमंत चौबे, मुकेश, शोले, मनीष, भूलन जी, सनी देओल जी, सिद्धार्थ चौबे, राजवीर चौबे, शिव जी, दिनेश जी, गोलू केशरी, राजन केशरी सहित कई प्रमुख व्यक्तित्व अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here