पैंतालीस लोक कलाकारों की प्रस्तुति से सजेगा दो दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम

0
88

ब्रह्मपुर और बक्सर में धूमधाम से मनाया जाएगा फगुआ उत्सव                                                                 बक्सर खबर। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में जिले में भव्य फगुआ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 11 मार्च को ब्रह्मपुर स्थित बीएन उच्च विद्यालय एवं 12 मार्च को स्थानीय स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में आयोजित होगा। इस उत्सव में विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। कुल 45 कलाकारों की भागीदारी होगी, जो पारंपरिक लोक नृत्य एवं संगीत की मनमोहक झलक पेश करेंगे।

-तीन राज्यों के लोक कलाकार करेंगे विशेष प्रस्तुति  राजस्थान की मशहूर कलाकार खुशबू पारीक एवं डीग के 15 कलाकारों द्वारा राजस्थान की प्रसिद्ध मयूर नृत्य और फूलों की होली की रंगारंग प्रस्तुति, हरियाणा के कलाकार दीपक एवं उनके साथ दादरी के 15 कलाकारों के द्वारा हरियाणा के पारंपरिक फाग, घूमर एवं पनिहारी नृत्य की झलक की प्रस्तुति और बिहार के कलाकार डॉ रवींद्र कुमार और उनके साथ औरंगाबाद के 15 कलाकारों द्वारा बिहार की प्रसिद्ध झिंझिया, बारामासा व होली गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। फगुआ उत्सव जिलेवासियों के लिए लोक संस्कृति और परंपरा से रूबरू होने का अनूठा अवसर होगा। कार्यक्रम में हर उम्र के लोग आनंद उठा सकते हैं। आयोजकों ने सभी जिलेवासियों को इस सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here