रंग, गुलाल और फाग गीतों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विजय संकल्प

0
50

जिला कार्यालय में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह                                                              बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी के अहिरौली स्थित जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का संकल्प लिया। समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, केदारनाथ तिवारी, राजवंश सिंह, विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, सच्चिदानंद भगत समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने आपसी सौहार्द के साथ रंग और गुलाल लगाकर होली का आनंद उठाया।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूनम रविदास, रानी चौबे, इंदु देवी, सुधा गुप्ता, रेखा देवी, ओम ज्योति भगत, प्रतिभा सिंह, पिंकी पाठक समेत कई महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक होली गीत गाकर समां बांध दिया। ढ़काईच एवं मंझरिया गांव के बुजुर्गों और नौजवानों ने पारंपरिक दुगोला फाग कीर्तन प्रस्तुत किया। लोक संगीत की इस परंपरा ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

होली मिलन समारोह में शामिल भाजपा के नेता व कार्यकर्ता

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि होली के इस जोश और उमंग के साथ अगामी बिहार विधानसभा चुनावों में भी भाजपा जीत का परचम लहराएगी। कार्यकर्ताओं ने जिले के चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प लिया। होली मिलन समारोह में हनुमान अग्रवाल, सतीश चंद्र त्रिपाठी, निर्भय राय, अनिल पांडेय, मनोज पांडेय, संत सिंह, राजू कुशवाहा, उदय गुप्ता, सौरभ तिवारी, जयप्रकाश राय, धनजी पांडेय, विवेक चौधरी, तेज प्रताप सिंह उर्फ छोटे सिंह, दीपक पांडेय, नवीन राय, सुनील सिंह, सुनील कुमार, विनोद चौबे, सत्येंद्र कुंवर, राम विनोद राय, पंकज राम, राजेंद्र सिंह, विंध्याचल सिंह, अमित पांडेय, सत्येंद्र सिंह, अशोक तिवारी, राजाराम पांडे, लक्ष्मण शर्मा, ललन राय, भुटेली तिवारी, सुखदेव राय, मिठाई सिंह, पुनीत सिंह, राजेश सिंहा, सुशील राय, विजय मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here