-25 फरवरी को घर से आई थी बक्सर स्टेशन
बक्सर खबर। आप इस तस्वीर में जिस महिला को देख रहे हैं। उनका नाम उषा देवी है। उम्र लगभग 35 वर्ष। यह इटाढ़ी थाना के सुक्रवलिया गांव निवासी रामबरत राजभर की पत्नी हैं। 25 फरवरी को यह अपने घर से निकली और बक्सर स्टेशन तक आई। उसके बाद से इनका पता नहीं है। इनके पति कर्नाटक की कंपनी में काम करते हैं। इसकी शिकायत लेकर वे 2 मार्च को इटाढ़ी थाना पहुंचे। पुलिस ने उनका आवेदन रख लिया।
लेकिन, इस महिला के बारे में कोई सूचना एकत्र नहीं कर सकी। घर वाले पुलिस स्टेशन की दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन, वहां से काई सार्थक जवाब नहीं मिल रहा। रामबरत परेशान हैं। उनके बच्चे भी हैं। अगर किसी को इन महिला के बारे में जानकारी हो तो कृपया 7260991554 एवं 7209945090 पर सूचना दे सकते हैं। वैसे खबर के साथ दी गई तस्वीर पर भी नंबर अंकित हैं। उसका उपयोग कर सकते हैं।