होली पर खूनी संघर्ष: विवाद सुलझाने पहुंचे व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

0
3132

गांव में तनाव, छह पर हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की छापेमारी                                                       बक्सर खबर। होली के पर्व पर अबीर लगाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना बगेन गोला थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गोला गांव की है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय किशुन पासवान के रूप में हुई है। होली की शाम गांव में कुछ लोग अबीर लगाने को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। इसी दौरान किशुन पासवान वहां पहुंचे और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल किशुन पासवान को परिजन तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शनिवार रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे रामजी पासवान ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने गांव के विजय महतो, कलेंद्र कुमार और श्रीनिवास के बेटे समेत 6 लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। संबंधित थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here