महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन और सेना की बैठक में लिए गए अहम फैसले बक्सर खबर। महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार चौबे के नेतृत्व में हिंदू नव वर्ष एवं रामनवमी उत्सव को भव्य और संगठित तरीके से मनाने के लिए बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शहर के गोलंबर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि हिंदू नव वर्ष और रामनवमी को पूरे जिले में धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां आज से ही प्रारंभ की जाएंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा, जो अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाएंगी।
राज कुमार चौबे ने जिलेवासियों से अपने घरों में हिंदू नव वर्ष को उल्लास पूर्वक मनाने और सनातन परंपराओं को सहेजने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह उत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में एकता और समरसता का संदेश देगा। इस अवसर पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय, मुनमुन चौबे, मंदिर के अध्यक्ष अरविंद सिंह, राजेंद्र पांडेय, टूना उपाध्याय, रामाश्रय ओझा, चंदन कुमार पाठक, ईश्वर दयाल, डॉ राम प्रताप सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, टिंकू सिंह, विकास मिश्रा, किशन सिंह, अनिल शर्मा, सोनू सिंह और सुनील सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।