स्वास्थ्य जागरूकता के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी: डॉ दिलशाद 

0
39

साबित खिदमत फाउंडेशन और मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संस्था ने मिलकर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया                                                                बक्सर खबर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर साबित खिदमत फाउंडेशन एवं मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहर के चीनी मिल स्थित कार्यालय परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर हुई, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि शशि भूषण जी ने किया। शशि भूषण जी ने अपने वक्तव्य में बताया कि आज ही के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, स्वच्छता बनाए रखें, हरी सब्ज़ियों का सेवन करें और बदलते मौसम व प्रदूषण से बचाव करें।

साबित खिदमत अस्पताल के निदेशक, डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि वे पिछले 8-9 वर्षों से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बक्सर की बदलती जलवायु पर चिंता व्यक्त करते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की। साथ ही उन्होंने लोगों से नमक व चीनी का सीमित सेवन, प्रार्थना करने, तनाव से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लेने की बात कही।कार्यक्रम में उपस्थित दंत चिकित्सक डॉ. खालिद राजा ने बताया कि ओरल कैविटी की बीमारियां अक्सर दिखाई नहीं देती, लेकिन नियमित सफाई और जागरूकता से इनसे बचा जा सकता है। उन्होंने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए इसके सामाजिक महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर वसीम अहमद, सरफराज, सोनू, सैफुल्लाह, मीणा अफसर, अनीता, जग नारायण गांधी, सुदामा, मैसूर, बिना, पम्मी, सोनू, नजमा, तमन्ना, बबीता, अनवरी, रामाशीष, गुलाब, राजेश, जमील, रामनिवास, रुकसाना, इम्तियाज, मनीष, विकास, अंजलि, सनम, जन सुराज नेता साबित रोहतास्वी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here