नगर भवन में गूंजा कुंवर सिंह का जयघोष, उपमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

0
115

बिहार को बनाएं नशा मुक्त, अपराध मुक्त और विरासत युक्त: विजय सिन्हा।                                              बक्सर खबर। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को जीवंत करते हुए स्थानीय स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने वीर कुंवर सिंह को नमन करते हुए कहा कि 1857 का संग्राम सिर्फ आजादी की शुरुआत नहीं थी, बल्कि भारत की सोई चेतना को जागृत करने वाला ऐतिहासिक क्षण था। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस उम्र में लोग जीवन को विश्राम देना चाहते हैं, उस समय वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोला और अद्वितीय शौर्य का परिचय देते हुए अंग्रेजों को नाको चने चबवा दिए। उनका साहस आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह के दौरान उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि आज बिहार को वीर कुंवर सिंह की प्रेरणा लेकर एक विकसित, नशा मुक्त और अपराध मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि यह समय है जब हम सब मिलकर अपने महान पूर्वजों की विरासत को संभालें और आगे बढ़ाएं।

कार्यक्रम की शुरुआत वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन का जिम्मा राजीव रंजन सिंह ने निभाया। मुख्य वक्ताओं में भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व विधायक संजय टाइगर, पूर्व विधायक दिलमणी देवी, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय, प्रदीप दुबे, कौशल विद्यार्थी, भोला सिंह, विनोद राय सहित अनेक नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ राजेश, विमल कुमार सिंह, मीना सिंह कुशवाहा, इंदु देवी, रानी चौबे, संध्या पांडेय, अजय भट्ट, भगवान सिंह त्यागी, सतीश दुबे, प्रमोद मिश्रा आदि शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here