औद्योगिक इलाके के समीप मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान

0
2362

-मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शुरू की जांच
बक्सर खबर। औद्योगिक इलाके से सटे बाबा धर्मकांटा के पिछले गुरुवार को युवक का शव देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बातचीत में पता चला यह इलाका मुफस्सिल थाने की सीमा में आता है। क्योंकि वह औद्योगिक थाना क्षेत्र के दायरे से बाहर है। वहां की पुलिस भी जांच के लिए पहुंची। लेकिन, मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके। आस-पास के लोग भी उसके बारे में कुछ नहीं बता सके। देखने से शव एक पुराना प्रतीत हो रहा था। थानाध्यक्ष मुफस्सिल ने पूछने पर बताया जांच जारी है।

फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। हम लोगों ने पोस्टमार्टम कराया है। एफएसएल की टीम भी बुलाई गई थी। लेकिन, अभी यह तय नहीं हो पाया है, उसकी मौत किन कारणों से हुई है। फिलहाल उसकी पहचान सबसे जरूरी है। शरीर पर हल्के आसमानी रंग की जींस व टी शर्ट थी। हम लोग आस-पास के थानों में उसकी तस्वीर भेज पहचान का प्रयास कर रहे हैं। देखने से ऐसा लग रहा है उसकी उम्र 25 वर्ष के आस-पास होगी। जहां शव पड़ा था। उसके आस-पास भी गहन तलाशी ली गई। जिससे यह पता चला, कहीं उसके साथ कुछ अनहोनी तो नहीं हुई। फिलहाल हमारे हाथ कुछ ठोस सुराग नहीं लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here