पहले प्रयास में सोनबरसा की मधु बनी राजस्व अधिकारी

0
510

-भाई अमित मिश्रा ने दी मीडिया को सफलता की जानकारी
बक्सर खबर। होनहार बेटी मधु कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। सूची में 764 स्थान पाकर राजस्व अधिकारी बनी है। इनके बड़े भाई अमित मिश्रा ने बताया पिता मिथिलेश मिश्रा और मीरा देवी के साथ पूरा परिवार झारखंड के हजारीबाग में रहता है। प्रारंभिक शिक्षा माउंट कार्मेल हजारीबाग से हुई। मैट्रिक की पढ़ाई वहीं से पूरी कर संत जेवियर्स हजारीबाग से इंटर किया। और स्नातक की पढ़ाई 2022 में लक्ष्मीबाई कॉलेज दिल्ली से। मधु के अनुसार परीक्षा के लिए नियमित सात से आठ घंटे वह पढ़ाई करती थीं।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा बड़े पापा कमलेश्वर मिश्र, बड़ी माँ श्रीमती रूबी देवी, मछली माँ – अंशु मिश्रा, बड़े भाई अमित को दिया। इन सभी लोगों ने उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कोई कहीं भी रहे, गांव ही उसकी मूल पहचान है। मधु औद्योगिक थाना के ग्राम सोनबरसा, पोस्ट – सोनबरसा की मूल निवासी हैं। परिवार के सभी सदस्यों ने बतौर राजस्व अधिकारी चयन पर उन्हें मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here