‌‌‌ स्टेशन पर बेहोश मिली युवती, उपचार के दौरान मौत

0
1014

-लोगों की जुबां पर हैं तरह-तरह की चर्चाएं, सदमे में है परिवार
बक्सर खबर। चौसा स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। उन्होंने पुलिस की सहायता से युवती को उपचार के लिए भेजा। लेकिन, उसकी मौत हो गई। पुलिस को उसके पास एक आधार कार्ड मिला। जिससे यह पता चला उसका नाम शोभा कुमारी, उम्र लगभग 25 वर्ष था। गांव का नाम सरेंजा, थाना राजपुर। परिजनों को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने इत्तला किया। वे भागे-भागे सदर अस्पताल आए। जहां उसकी लाश पड़ी थी।

पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मंलवार को ही घर से निकल गई थी। हम लोग इसकी तलाश कर रहे थे। वहीं सूत्रों ने बताया जब पुलिस उसे लेकर अस्पताल निकली तो यह लग रहा था। उसने कोई जहरीला पेय पदार्थ पी लिया था। हालांकि उसके शव के आस-पास ऐसी की कोई वस्तु नहीं मिली। जिससे जहर के सेवन का पता चल सके। इस संबंध में पूछने पर पुलिस ने कहा परिवार ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। उनके द्वारा इसका लिखित आवेदन भी सौंपा गया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। इस युवती ने अगर जीवन लीला समाप्त की है, तो उसकी क्या वजह हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here