घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की गोली मार हत्या

0
2769

-परिजनों के अनुसार करता था हजाम का काम
बक्सर खबर। इटाढ़ी थाना के खनिता गांव में घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की गोली मार हत्या कर दी गई है। मृतक रशीद हजाम(48) इसी गांव के स्व सुजान हजाम का पुत्र था। घटना बुधवार रात 11 से 12 बजे के मध्य की है। इसका घर गांव के मध्य में है। पास में ही जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। रात पौने बाहर के लगभग लाइट कटी तो एक व्यक्ति जनरेटर चलाने गया। उसने देखा कि रशीद के सिर से खून बह रहा है। किसी ने गोली मार उसकी हत्या कर दी है।

उसने गांव वालों और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। फिर पूरे गांव में रात के वक्त खलबली मच गई। लोग घरों से बाहर निकल मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी जानकारी दी गई। जांच के लिए पहुंची पुलिस ने पाया कि किसी ने सिर में सटाकर गोली मारी है। ग्रामीणों ने बताया परिवार के अन्य सदस्य बाल काटने का काम करते हैं। यह बक्सर में दैनिक मजदूरी करता था। प्रतिदिन घर लौट आया करता था।

पोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंचे परिजन

बुधवार की रात भी खाना खाने के बाद दरवाजे के पास ही सो रहा था। किसी ने उसकी हत्या कर दी है। इटाढ़ी के थानाध्यक्ष रविकांत ने इस संबंध में पूछने पर कहा घटना का कारण किसी की समक्ष में नहीं आ रहा है। क्योंकि परिवार वालों के अनुसार इसकी किसी से अदावत नहीं थी। फिलहाल जांच चल रही है। अभी किसी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार रशीद दो बच्चे और एक बच्ची का पिता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here