‌‌‌ छत पर सो रही किशोरी को सांप ने काटा, नहीं बची जान

0
3702

-परिजन ले गए थे अस्पताल, लेकिन करैत को नहीं सके पहचान
बक्सर खबर। छत पर सो रही किशोरी को सांप ने डस लिया। घटना राजपुर थाना के स्थानीय गांव की है। मृतक का नाम नगमा परवीन था। वह राजपुर गांव निवासी रूस्म हाशमी की पुत्री थी। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही राजपुर के मुखिया अनिल सिंह, पूर्व मुखिया सत्येन्द्र नारायण सिंह उनके दरवाजे पर पहुंचे। बातचीत के क्रम में घर वालों ने बताया शुक्रवार की रात छत पर परिवार के सदस्य सो रहे थे। बिस्तर के पास सांप पहुंच गया। डसने के बाद घर वालों को उस बच्ची ने बताया। सांप भी मौके पर दिख गया। उसे मारकर लोगों ने फेंक दिया। लेकिन, उसे झरवाने के लिए बकस बाबा के यहां चले गए।

जब हालत बिगड़ी तो अस्पताल भी ले गए। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। यहां एक बात गौर करने लायक है। जब भी रात के वक्त करैत सांप किसी को काटे तो कभी झाड़ फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। जानकार भी बताते हैं। रात में सोते समय करैत ही बिस्तर में प्रवेश करने का आदि होता है। इसलिए ऐसे केस में सावधानी बहुत जरुरी है। घटना की सूचना मिलते ही आज शनिवार की सुबह मौके पर पहुंचे मुखिया व अन्य लोगों ने दुखी परिवार को सांत्वना दी। साथ ही प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मदद के रूप में अनुग्रह राशि देने का आग्रह भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here