– हमारा-देश हमारी जिम्मेवारी संगठन की पहल
बक्सर खबर। इस महामारी में जहां अनेक लोग स्वयं को लाचार महसूस कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने ऐसे दौर में मदद पेश करने की मिसाल पेश की है। एक दिन पहले हिमचाल प्रदेश में फंसे बक्सर के 11 युवकों ने संदेश भेज अपनी परेशानी बतायी थी। पढऩे लिखने की उम्र में यह युवक गैर प्रदेश में जाकर फैक्ट्रियों में काम करते हैं।
हमारी खबर प्रकाशित होने के बाद उसे हमारा देश हमारी जिम्मेवारी नाम के युवाओं के संगठन ने देखा। खबर प्रकाशित होने के एक दिन बाद ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश में वैसी लोग व दुकानों से संपर्क किया। जो खाने का राशन आनलाइन पहुंचाते हैं। इस टीम के पंकज ओझा और रीतेश ने मदद की। उन बच्चों तक दस दिन का राशन पहुंचा दिया।

टीम के सदस्यों ने बताया वहां बक्सर के ही नहीं। उत्तर प्रदेश के भी कुछ युवक फंसे थे। हमने उन्हें भी मदद उपलब्ध कराई है। सभी ने मेरा देश मेरी जिम्मेवारी संगठन को बधाई दी। हमने भी कुछ दिन पहले इस संगठन की खबर प्रकाशित की थी। फोन घुमाओ राशन पाओ। इस टीम ने आज हिमाचल में फंसे युवकों की मदद कर यह साबित कर दिया। आज के दौर में युवा कुछ भी करने का साहस रखते हैं।