-डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। डुमरांव-बिक्रमगंज मार्ग पर शनिवार को दिन के ग्यारह बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना कोरानसराय थाना से कुछ दूरी पर हुई। मृतक युवक राम भजु यादव (28) पुत्र ददन यादव ग्राम सुखसेना डेरा, थाना मुरार का निवासी था।

सूत्रों ने बताया वह सुबह घर से कोरानसराय बाजार कुछ जरुरी काम से आया था। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उसके वाहन में टक्कर मार दी। जिस पर अजीत मुसहर पुत्र ददन मुसहर ग्राम बलुआ, जिला आरा एवं नन्हक मुसहर पुत्र हरनामी मुसहर ग्राम भदार, थाना सिकरौल सवार थे। उन्हें भी गहरी चोटें आई है। बेहतर उपचार के लिए डुमरांव से सदर अस्पताल रेफर किया गया है।