‌‌‌ बक्सर में आकर गुम हुए अच्युतानंद श्रीवास्तव

0
620

-बेटी ने नगर थाने को दी सूचना, परिजन परेशान
बक्सर खबर। नगर के माडल थाना के समीप स्थित गोयल धर्मशाला से एक वृद्ध व्यक्ति लापता हो गए हैं। जिनका नाम अच्युतानंद श्रीवास्तव है। हालांकि वे बक्सर के मूल निवासी नहीं है। शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली से यहां आए थे। अपराह्न चार बजे के लगभग वह धर्मशाला परिसर से बाहर आए और कहीं गुम हो गए।

परिवार वालों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति बेहतर नहीं है। वे कहा चले गए, यह पता नहीं लग पा रहा है। अगर किसी व्यक्ति को यह दिखाई पड़े तो 98010 76 088 नंबर पर सूचना दे सकते हैं। उनकी उम्र लगभग 70 वर्ष है। रंग गोरा और लंबाई लगभग पांच फुट है। उन्होंने काले रंग की पैंट व सफेद शर्ट पहन रखी है। इसकी लिखित सूचना उनकी पुत्री ने नगर थाने को दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here