उन्नत बिहार, विकसित बिहार प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

0
83

नेहरू स्मारक हाई स्कूल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम                                                             बक्सर खबर। बिहार दिवस के उपलक्ष्य में बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में गुरुवार को नेहरू स्मारक हाई स्कूल के प्रांगण में जिला स्तरीय उन्नत बिहार, विकसित बिहार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी प्रखंडों से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र पांडेय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन द्विवेदी, नाजिश अली एवं डॉ तेज बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से न केवल मानसिक बल्कि कलात्मक विकास भी होता है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान को सराहनीय बताते हुए कहा कि शिक्षक समाज का स्तंभ होते हैं और उनके प्रयासों से ही बच्चे आगे बढ़ते हैं और राज्य का नाम रोशन करते हैं।

गणित ओलंपियाड, क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 1 से 5, 6 से 8 और 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।गणित ओलंपियाड में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों में मयंक चौबे, कक्षा 6 से 8 में ज्योति कुमारी, कक्षा 1 से 5 में आलोक कुमार विजेता बने।क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों में शिवानी कुमारी, कक्षा 6 से 8 में प्रज्ञा कुमारी और कक्षा 1 से 5 में रोशनी कुमारी विजेता रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों में आयुष कुमार, कक्षा 6 से 8 में जिज्ञासा कुमारी और कक्षा 1 से 5 में अमित कुमार विजेता बने। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के लिए डे केयर स्टॉल का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य द्वारा दिव्यांग बच्चों को स्मार्ट स्टिक एवं श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर श्यामजी मिश्रा, प्रोफेसर टीएन पांडेय, प्रमोद कुमार चौबे, डॉ मनीष कुमार शशि, डॉ पम्मी राय, अनीता यादव, सीमा पटेल, विकास कुमार, शिल्पम, धनंजय मिश्रा, उर्मिला समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here