‌‌‌अमन समीर बक्सर के नए डीएम, राघवेन्द्र सिंह का तबादला

0
8987

बक्सर खबर। जिले के नए डीएम होंगे अमन समीर। वे 2015 बैच के आइ ए एस पदाधिकारी हैं। फिलहाल वे पूर्णिया में डीडीसी के पद पर कार्यरत थे। बक्सर के तत्कालीन जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह द्वारा कैडर चेंज करने के आग्रह को देखते हुए उन्हें बिहार से मध्यप्रदेश स्थानान्तरित किया गया है।

इसके लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार के निर्देश पर उनका कैडर बदला गया है। आज 17 फरवरी को इसका आदेश सरकार के सचिव सिद्धेश्वर चौधरी ने राज्यपाल की अनुमति से जारी किया है। सूत्रों के अनुसार नए डीएम 18 फरवरी 2019 से पूर्णिया में कार्यरत थे। अब उनका आगमन यहां होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here