बक्सर नप के ईओ बने आशुतोष व डुमरांव के मनीष कुमार

0
719

-चौसा का प्रभार भी बदला, जल्द ही ड्यूटी संभालने का निर्देश
बक्सर खबर। बक्सर और डुमरांव नगर परिषद के अलावे चौसा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों का तबादला हो गया है। उनकी जगह नये कार्यपालक पदाधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष कुमार को बक्सर नगर परिषद का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। पूर्व में यह जिम्मेवारी अमित कुमार के पास थी। वही डुमरांव नगर परिषद की कमान मनीष कुमार को सौंपी गई है। पूर्व में यहां अनिरुद्ध प्रसाद बतौर कार्यपालक पदाधिकारी कार्यरत थे।

वही चौसा नगर पंचायत में भी आमिर सुहैल की जगह शुभम कुमार को ईओ बनाया गया है। नगर विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जल्दी ही सभी नए कार्यपालक पदाधिकारी योगदान कर लेंगे। बरसात पूर्व कार्यपालक पदाधिकारियों के तबादले से इस बात की उम्मीद जगी है कि अब विकास कार्यों में तेजी आएगी। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से लोस चुनाव समेत अन्य कारणों से विकास योजनाएं ठप पड़ी हुई थी। वही, नये ईओ के आने के बाद अब विकास कार्यों के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here