‌‌‌ मुरार पुलिस की जीप से टकराया ऑटो रिक्शा, चालक समेत नौ महिलाएं घायल

0
269

-डुमरांव इलाके में एनएच 120 पर हुई दुर्घटना, काहे का मुकदमा
बक्सर खबर। मुरार थाने की पुलिस और ऑटो रिक्शा के मध्य रविवार की दोपहर जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस जीप का तो कोना टेढ़ा हुआ। लेकिन, ऑटो रिक्शा में सवार महिलाओं और चालक सभी चोटिल हो गए। दुर्घटना डुमरांव थाना के टेढ़की पुल के समीप हुई। सूत्रों ने बताया महिलाएं नावानगर के शीतला मंदिर से दर्शन कर डुमरांव लौट रही थी।

अधिकांश आरा जिला की थी और दो सिमरी इलाके की। दूसरी तरफ से मुरार थाने की जीप मरम्मत कराकर डुमरांव की तरफ से लौट रही थी। गलती किसकी थी, यह चर्चा यहां बेमानी है। लेकिन, जो घायल हुए हैं उनमें आरा के गुड़िया सरया निवासी बबीता देवी, सुपरन गंज की बदामी देवी, बड़हरा की अनिता देवी, हरिपुर बिहियां की लीलावती देवी,

दुर्घटना का शिकार हुआ ऑटो रिक्शा

बक्सर जिला के सिमरी थाना अंतर्गत निमौआ की पूनम देवी, बड़का मानसिंह पट्टी कि मानती देवी घायल हुई हैं। सूत्रों ने बताया ऑटो वासुदेवा ओपी के आथर गांव का मो साहब चला रहा था। उसे भी गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस जीप का चालक संतोष कुमार भी घायल है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर है। जिसे उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है। सभी घायलों को 112 पर सूचना देकर डुमरांव अस्पताल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here