‌‌‌ नदी में गिरने से मजदूर की मौत, भोजपुर का था निवासी

0
836

-ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को दी जानकारी  
बक्सर खबर। सोनवर्षा ओपी के बाली छेरा नदी में गुरुवार को एक शव देखा गया। ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम को लोगों ने बताया इसका नाम मुन्ना राम है। यहां मजदूरी का काम करता था। दोपहर के वक्त वह पुल के उपर बैठा था।

पता नहीं कब और कैसे पानी में जा गिरा। पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि वह मूल रूप से आरा जिला के ग्राम तेंदुनी, थाना जगदीशपुर का निवासी है। यहां सोनवर्षा में किराए पर रहता था। मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। पुलिस ने शव को अत्यं परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा और परिजनों को इसकी सूचना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here