बिहार प्रदेश पूर्व सैनिक संघ के दूसरी बार उपाध्यक्ष चुने गए रामनाथ सिंह 

0
336

नव वर्ष पर आयोजित किया सम्मान सह मिलन समारोह दी बधाइयां                                                                बक्सर खबर। पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह को बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के दूसरी बार उपाध्यक्ष चुने जाने की खुशी में नव वर्ष के पहले दिन पूर्व सैनिक संघ व रेल यात्री कल्याण समिति के बैनरतले स्थानीय कार्यालय में सम्मान सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। नव वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और पूर्व सैनिकों ने रामनाथ सिंह को माला पहनाकर कर सम्मानित किया व बधाइयां दी गई। इस अवसर पर दही चुड़ा का मैत्री भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने एक-दूसरे से मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर रामनाथ सिंह ने कहा कि बक्सर जिला और पूर्व सैनिक संघ जिला ईकाई के लिए यह गर्व की बात है की प्रदेश में नेतृत्व करने के लिए बक्सर जिला को ही चुना जाता है। इसका श्रेय अपने संघ के सभी सदस्यों को देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी कड़ी मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम स्वरूप यह सम्मान मिला। आगे भी अपने संघ को मजबूत करने की हर संभव कोशिश करेंगे। नव वर्ष पर सभी को शुभकामनाएं व उनके सुखमय जीवन की कामना की।

मिलन सह सम्मान समारोह में शामिल पूर्व सैनिक व अन्य।

कार्यक्रम में रेल यात्री कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सुधीर सिंह ने कहा कि रेल यात्री कल्याण समिति और पूर्व सैनिक संघ का यह दोस्ताना संबंध कई कार्यक्रमों का उदाहरण है जिसमें मुख्य रूप से होली मिलन समारोह और नव वर्ष समारोह के तौर पर मनाया जाता है। डॉ वीके सिंह ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि हम देश के सैनिकों के साथ अपना समय बिताते हैं और उनके संगठन से एकता का जो सीख मिलती है वह हम अपने जीवन में समाहित करने का प्रयास करते हैं। समारोह में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता शेषनाथ सिंह, अंतर्राष्ट्रीय तैराक कैप्टन विजेंद्र राय, गायक व शिक्षक संकट मोचन , सामाजिक कार्यकर्ता धनजी सिंह, हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह व संघ के सदस्य उपस्थित थे। राष्ट्रगान व भारत माता की जयघोष करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here