–धनसोई -दिनारा मार्ग पर खरवनिया गाँव के समीप हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि दूसरा सहयात्री गंभीर रुप से घायल था। बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। लेकिन सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना शनिवार को अपराह्न चार बजे के लगभग धनसोई थाना के खरवनिया गांव के समीप हुई। मृतक का नाम रोहित कुमार (18 वर्ष) पिता अरविंद भुइयां था। वह रोहतास जिला के ग्राम बडिहा, थाना नासरिगंज का निवासी था। सूचना मिलते ही मौके पर धनसोई के थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश पहुंचे। उन्होंने घायल को अस्पताल भिजवाया। उसका नाम बनारसी, पिता कामता भुइयां था।
वह धनसोई थाना के चपटहीं गांव का रहने वाला था। थानाध्यक्ष ने पूछने पर बताया रोहित बाइक से बनारसी के साथ उसके गांव चपटही जा रहा था। तभी धनसोई-दिनारा पथ पर उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरे वाहन पर एक महिला अपने पति के साथ सफर कर रही थी। उन्हें बहुत ज्यादा चोट नहीं है। इससे यह स्पष्ट होता है। उनकी गति संतुलीत रही होगी। जो युवक दुर्घटना का शिकार हुआ है। उसका सिर बाइक के अगले हिस्से से टकराने के कारण फट गया था। और इस वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। ( खबर में कुछ त्रुटि नजर आ सकती है क्योंकि दुर्घटना की खबर पोस्ट होने के कुछ घंटे बाद दूसरे घायल के मौत होने की सूचना मिली)