राजपुर इलाके की घटना, मदद को पहुंचा अग्निशामक दस्ता
बक्सर खबर। आग लगने से खलिहान में रखे धान के हजारों बोझे जल गए। ग्रामीणों ने सिंचाई संसाधनों से आग पर समय रहते काबू पा लिया। उनके प्रयास का परिणाम रहा। पास की खलिहान में रखे बोझे जलने से बच गए। घटना राजपुर थाना के भरखरा की है। प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।

उसने भी आग बुझाने में किसानों की मदद की। ग्रामीणों के अनुसार गांव के पश्चिम तरफ कई छोटे किसानों ने संयुक्त रुप से खलिहान बना रखी है। जिसमें कई लोगों की फसल रखी थी। जिन लोगों को नुकसान हुआ है। उनमें सुरेन्द्र कमकर, कृष्णा लोहार, झनन उपाध्याय, बसावन कमकर की बेवा आदि शामिल हैं। आग कैसी लगी। यह पूछने पर ग्रामीण सूत्रों ने बताया किसी बच्चे ने पुआल जलाने की कोशिश में ऐसा कर दिया है। लोग यही अनुमान लगा रहे हैं।