भाजपा नेताओं ने स्व. बबन उपाध्याय को बताया संगठन का मजबूत स्तंभ

0
77

दूसरी पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि                                                           बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. बबन उपाध्याय की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नव मनोनीत भाजपा जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने किया। सभा की शुरुआत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. बबन उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इस दौरान वक्ताओं ने स्व. उपाध्याय के कार्यकाल और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं राम विनोद राय, राजेश सिन्हा, रानी चौबे, विनोद राय, विंध्याचल सिंह, शिशिर चौबे, सतेन्द्र कुंवर, मदन दुबे और स्व. उपाध्याय के सुपुत्र ज्ञान प्रकाश उर्फ मिन्टु उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने स्व. बबन उपाध्याय को भाजपा का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि वे संगठन के कठिन दौर में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित कर भाजपा को मजबूती प्रदान की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल मचस्थ भाजपा नेता

वक्ताओं ने कहा कि उनकी कार्यक्षमता और समर्पण भाजपा के लिए किसी वरदान से कम नहीं थी। स्व. बबन उपाध्याय का जन्म वर्ष 1946 में बक्सर जिले के भरखरा गांव में हुआ था। उन्होंने अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मिठाई सिंह, मनोज पाण्डेय, हिमांशु चतुर्वेदी, राजीव भगत, धनंजय त्रिगुण, प्रमोद मिश्रा, निकू तिवारी, सौरभ तिवारी, पुनीत सिंह, शिला त्रिवेदी, संध्या पाण्डेय, पुष्पांजलि देवी, उषा दुबे, सतीश दुबे तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here