‌‌‌भाजपा नेताओं ने कहा मिडिल क्लॉस का शानदार बजट, कांग्रेस ने कहा बेकार

0
132

– टैक्स सीमा में मिली छूट से लोग खुश, किसान को भी मिली बड़ी राहत
बक्सर खबर। केन्द्रीय वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट प्रस्तुत किया। इसमें बिहार के लिए कई घोषणाएं हुई हैं। साथ ही मध्य वर्ग को 12 लाख तक की टैक्स छूट दी गई है। इस पर विभिन्न लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। भाजपा के पूर्व विधायक व प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा, यह लोक कल्याणकारी बजट है। कोसी को तोहफा मिला है। साथ ही टैक्स में छूट, किसानों को तीन लाख तक का केसीसी, आईआईटी व मेडिकल में सीट का इजाफा, कैंसर के मरीजों के लिए कई ऐलान हुए हैं। जो लोगों के हित में हैं।

वहीं भाजपा नेता प्रदीप राय ने कहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकारी ने यह साबित किया है। उससे आम लोगों की सबसे ज्यादा चिंता है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है, जो अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। बजट में बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नवाचार को बढ़ावा देने वाली योजनाएं निश्चित रूप से देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। यह बजट विकास, समृद्धि और सशक्तिकरण का प्रतीक है, जो विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवजी खेमका ने कहा, 12 लाख तक टैक्स में छूट अर्थात देश की बड़ी आबादी को बड़ी राहत मिली है। इसमें छात्र, किसान, मध्य वर्ग व एक लाख तक की सैलरी पाने वाले कर्मियों को भी बहुत कुछ मिला है। इस बजट प्रशंसा के योग्य है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को बधाई देते हैं।

सेलटेक्स के अधिवक्ता सुरेश संगम ने कहा अब तो सबकी बल्ले-बल्ले है। इस बार का बजट बहुत ही सुंदर सराहनीय और अद्भुत है। क्योंकि 2023 से 7 लाख आय पर टैक्स फ्री था। अब 12 लाख तक के आय पर  टैक्स फ्री हो गया।  गवर्नमेंट ने इस तरह से आय मे 5 लाख की वृद्धि विगत दो वर्षों में बहुत बड़ी छुट दी है। इससे आम आदमी व  मध्यवर्गीय परिवार को बहुत बड़ी लाभ मिलने जा रही है। रोजगार में वृद्धि होगी मार्केट में पैसा फ्लो करेगा, छोटे-छोटे उद्योग धंधे से प्रगति करेंगे। नये रोजगार सृजन होंगे।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. राजेश सिन्हा ने आम बजट 2025 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत को विकास के पथ पर गतिशील करने के लिए मोदी सरकार की दूरदर्शिता को प्रदर्शित करता है। बजट में ‘GYAN’ थीम के तहत गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को प्राथमिकता दी गई है। शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल के अंतर्गत अटल टिंकरिंग लैब और भारतीय पुस्तक योजना की घोषणा महत्वपूर्ण है। इसके अलावा इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाए जाने से छात्रों को काफी लाभ होगा। बजट-2025 में मोदी सरकार से बिहारवासियों को महत्त्वपूर्ण उपहार मिलें हैं।

वहीं कांग्रेस व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दौलत गुप्ता ने कहा बजट में ऐसा प्रावधान होना चाहिए था कि आयुष्मान कार्ड पर सभी निजी अस्पतालों में उपचार की बाध्यता होती। आयुष्मान का लाभ कॉर्पोरेट को भी मिलता। पत्रकारों के लिए बीमा योजना लाई जाती। कुछ कल्याणकारी कार्य होने चाहिए थे। इस वजह से इस बजट ने हमें निराश किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here