‌‌‌ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ब्रह्मपुर में गुजरा है मेरा बचपन

0
830

-ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में की पूजा अर्चना और शिव गंगा सरोवर की आरती
बक्सर खबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सह राजस्व व भूमि सुधार मंत्री शनिवार को एक दिवसीय दौरे बक्सर आए थे। उनका भाजपा नेता प्रदीप राय व गंगा समग्र समिति के प्रदेश संयोजक शंभु नाथ पांडेय ने जबरदस्त स्वागत किया। इस मौके पर ब्रह्मपुर की पूर्व विधायक दिलमणी देवी अन्य लोग भी मौजूद थे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही उन्होंने सबसे पहले बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।

उन्होंने बातचीत में ब्रह्मपुर मेरे हृदय में बसता है। 1971 में यहीं पिता जी के साथ रघुनाथपुर में रहता था। वे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। तब पांचवीं तक की मेरी शिक्षा यहां प्राइमरी स्कूल से हुई थी। बचपन की यादें इससे जुड़ी हैं। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर  भाजपा जिला अध्यक्ष भोला सिंह, धीरेंद्र तिवारी, संतोष रंजन रॉय, मनोज सिंह, दुर्गेश सिंह, भुटेली तिवारी, पंचू वर्मा (लोजपा नेता), दुर्गावती चतुर्वेदी, शिवजी चौधरी, श्रीकांत पांडेय, संजय, बजरंगी सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here