‌‌‌ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बक्सर से डुमरांव तक निकाली तिरंगा यात्रा

0
403

-किला मैदान से जुलूस को जिलाध्यक्ष ने किया रवाना
बक्सर खबर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बक्सर से डुमरांव तक तिरंगा यात्रा निकाली। यह कार्यक्रम भाजपा और युवा मोर्चा के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हुआ। हालांकि तीस किलोमीटर लंबी यात्रा का संचालन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने किया।

भाजपा के जिलाध्यक्ष भोला सिंह व अन्य पार्टी नेता शहर में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पैदल चले। वीर सिंह चौक पर एकत्र होकर वहां लगी बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कारवां डुमरांव के लिए रवाना हुआ। जिसने पहले नगर का भ्रमण किया। इस संबंध में सौरभ तिवारी ने कहा देश आजादी का उत्सव मना रहा है।

तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा के नेता व कार्यकर्ता

9 से 15 तक हर घर तिरंगा उत्सव मनाया जा रहा है। हम उसी कड़ी में आज एक साथ निकले हैं। इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी दुर्गेश सिंह, दुर्गावती चौबे, भरत प्रधान, धनंजय राय, अमित मिश्रा, पूनम रविदास, जयप्रकाश, धनंजय राय, मलिकार्जुन राय, रोहित मिश्रा, चन्दन ओझा, विकास राय समेत अनेक युवा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here