-14 को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में छात्रों को दी जाएगी पाठ्य सामग्री
बक्सर खबर। पत्रकार विवेक कुमार सिन्हां की स्मृति में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। उनकी 13 वीं पुण्यतिथि की स्मृति में यह आयोजन 12 अप्रैल को ब्लड़ बैंक में किया गया। इसकी जानकारी देते हुए विवेक सिन्हा स्मृति संस्थान के सचिव तथा विवेक के बड़े भाई विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि विवेक की याद में इस बार आज दिनांक 12 अप्रैल को रक्त दान कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल में किया गया।
उनकी स्मृति में दिनांक 14 अप्रैल को नई बाजार स्थित मूक बधिर (दिव्यांग) विद्यालय में बच्चो के लिये अन्नपूर्णा का आयोजन किया जायेगा। उस दिन बच्चों को संस्था के तरफ से शिक्षण सामग्री भी वितरित किया जायेगा। रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विवेक की स्मृति में रक्त दान करने वाले में विमल सिंह, उज्ज्वल सिन्हा, प्रकाश कुमार, अधिवक्ता कुमार मानवेन्द्र डिप्टी एल.ए. डी. एस.,

अधिवक्ता शुभम कुमार, मनीष कुमार तथा अभिमन्यु सिंह ने रक्तदान किया। अधिवक्ता मानवेन्द्र ने बताया कि विवेक कुमार एक जुझारू पत्रकार, अधिवक्ता व शिक्षक थे। उन्होंने हमेसा सच की लड़ाई लड़ी। उनकी याद में इस प्रकार का कार्यक्रम का अयोजन बेहतरीन है। उक्त अवसर पर सुशील सिन्हा, धीरज कुमार, धर्मेंद्र यादव, अर्जुन कुमार, पप्पू कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।