‌‌‌नाली के लिए बहा खून, एक को दूसरे भाई ने कुदाल से काटा

0
2043

-आरोपी हिरासत में, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बक्सर खबर। नाली में पानी बहाने का विवाद खून बहाने में तब्दील हो गया। आक्रोशित हो एक भाई ने दूसरे पर कुदाल चला दी। लहूलुहान पिंटू सिंह को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उसने दम तोड़ दिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने संदीप सिंह को हिरासत में ले लिया है। घटना इटाढ़ी थाना के लोधास गांव में मंगलवार की पूर्वाह्न ग्यारह बजे के लगभग हुई। पूछने पर थानाध्यक्ष सोनू पासवान ने बताया इस गांव के रहने वाले दो सगे भाई बनारसी सिंह व विश्वनाथ सिंह का परिवार एक ही मकान में रहता है।

बनारसी के पुत्र पिंटू सिंह व विश्वनाथ के पुत्र संदीप सिंह के मध्य नाली के पानी को लेकर विवाद हुआ। गाली-गलौज के मध्य संदीप सिंह ने पास में रखी कुदाल पिंटू के उपर दे मारी। जिसके कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन और गांव वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटाढ़ी ले गए। लेकिन, चिकित्सक उसे बचा नहीं सके। इस विवाद में मृतक के पिता ने संदीप सिंह व उसकी पत्नी समेत पांच लोगों को नामजद किया है। फिलहाल मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here