ब्रह्मपुर महोत्सव में बही संस्कृति की बयार

0
80

बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर विकास योजनाओं का हुआ ऐलान                                                                 बक्सर खबर। कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मपुर स्थित बीएन उच्च विद्यालय में ब्रह्मपुर महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, डुमरांव एसडीएम, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तथा कलाकारों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं जिलेवासियों का स्वागत करते हुए ब्रह्मपुर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने बताया कि बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर का उल्लेख शिव-पुराण में मिलता है और इसे ‘मिनी काशी’ के रूप में जाना जाता है।

ब्रह्मपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। पूनम यादव, आशीष दुबे, अभिनंदन ओझा, अखिलेश तिवारी द्वारा एकल बांसुरी वादन प्रस्तुत किया गया। शिव राय एवं अन्य कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। आलोक चौबे, आलोक नंदा सेन, तथा आरबीडीसी डांस ग्रुप ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं अधिकारियों द्वारा मंदिर के विकास हेतु बिहार सरकार द्वारा स्वीकृत योजनाओं की जानकारी दी गई: प्रथम चरण में पोखर व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है।

ब्रह्मपुर महोत्सव का उद्घाटन करते डीएम, कलाकार व अन्य अधिकारी।

द्वितीय चरण में गेट एवं गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसकी लागत लगभग 2 करोड़ 16 लाख रुपये है। तृतीय चरण में चहारदीवारी, लाइटिंग और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर तक जाने वाले रास्ते की संकीर्णता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान 15 फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग 922 से मंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की घोषणा की थी। इस पर करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 कि.मी. लंबी और 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं और आम जनता के आवागमन में सुगमता होगी एवं स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में बुधवार को फगुआ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न राज्यों के कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। राजस्थान के मशहूर कलाकार खुशबू पारीक द्वारा मयूर नृत्य व फूलों की होली। हरियाणा के कलाकार दीपक द्वारा फाग, घूमर व पनिहारी नृत्य और बिहार के डॉ रविंद्र कुमार द्वारा झिंझिया, बारामासा एवं होली विशेष नृत्य।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here