बक्सर खबर। नया भोजपुर की रहने वाली छात्रा के साथ दो मनचलों ने छेड़खानी की। घटना के वक्त युवती अपने भाई सूरज सिंह के साथ बाइक से बक्सर जा रही थी। तभी नया भोजपुर के रहने वाले तीस अख्तर खान व इमरान खान ने उनका पीछा किया। ओवरटेक कर गाड़ी रोक दी। भाई के साथ मारपीट की और युवती के साथ छेड़खानी।

बुधवार को इसकी प्राथमिकी नया भोजपुर ओपी में दर्ज कराई गयी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीस अख्तर खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपी फरार है। सूत्रों के अनुसार तीस अख्तर खान पहले भी इस युवती के साथ छेड़खानी में जेल जा चुका है। उसने दूसरी बार ऐसी हरकत की है।