‌‌‌ बसपा के जुझारू नेता हरेंद्र सिंह जदयू में शामिल

0
367

-पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने दिलाई सदस्यता
बक्सर खबर। ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के जुझारू नेता व बसपा के सदस्य रहे हरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। दर्जनों साथियों संग वे समाहरणालय रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने गुलदस्ता दे उनका स्वागत किया। उनके साथ जितने भी लोग जदयू में शामिल होने आए थे। सभी को अशोक सिंह ने माला पहना अभिनंदन किया और मिठाई खिलाई। अशोक सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चल रहा है। लोग हमारे लोकप्रिय नेता नीतीश कुमार के काम और व्यक्तित्व से प्रभावित हैं।

आज हरेन्द्र सिंह के साथ रजनीश चौधरी, वीरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, विश्वनाथ चौधरी, केदार शाह, चंदन सिंह, नरेंद्र कुमार चौधरी, ओखा चौधरी, अरविंद चौधरी, गोलू तिवारी, हरेंद्र चौधरी, भगवान दयाल चौधरी, धनजी कुमार सिंह, रवि तिवारी, रमन सिंह , शक्ति शर्मा, रोहित पांडे, रोहित दुबे आदि ने सदस्यता ग्रहण की। कार्यालय में इस मौके पर संजय कुमार सिंह, विश्वनाथ पासवान, आजाद सिंह राठौड़, विजय कुशवाहा, फूलचंद कुशवाहा, मोहम्मद मुस्तफा, ब्रिजेश यादव, सुरेश चौहान उपस्थित हुए। इन लोगों ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here