-एसपी समेत बेहतर करने वाले पुलिस कर्मियों को भी मिला सम्मान
बक्सर खबर। जिले के डुमरांव अनुमंडल स्थित वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय में बुधवार को आयोजित बिहार पुलिस सम्मान समारोह 2025 आयोजन हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि DG आलोक राज के आलावा, शाहाबाद के DIG सत्य प्रकाश और जिले के एसपी शुभम आर्य सहित धीरेन्द्र मिश्रा बक्सर और डुमराव के SDM भी मौजूद रहे। आपको बताते चले कि बिहार पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन बक्सर खबर और केशव टाइम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
जिसमें पुलिस अधिकारियों को बेहतर कार्य के लिए सम्मान दिया गया। केशव टाइम्स के सीईओ अरविंद कुमार चौबे, केशव टाइम्स के संपादक अविनाश उपाध्याय के अलावे बक्सर खबर के संपादक रवि मिश्रा ने पहले अतिथियों का सम्मान किया। इसके उपरांत पुलिस विभाग द्वारा चयनित पदाधिकारियों को एक-एक कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिले के शहीद आईपीएस अधिकारी रविकांत को नमन किया गया।

डीजी ने कहा, सम्मान बेहतर कार्य की बढ़ाता है जवाबदेही
बक्सर खबर। अपने संबोधन में डीजी आलोक राज ने कहा अच्छा लगा अपने लोगों को सम्मानित कर के। लेकिन, यह आप सभी को पता होना चाहिए। सम्मान सिर्फ तगमा नहीं यह आपकी जवाबदेही भी स्पष्ट करता है। जिन लोगों को यह सम्मान मिला है। उनकी सभी को बधाई और बिहार पुलिस को बेहतर बनाने वाले सभी पदाधिकारियों को साधुवाद देते हैं।

यह वह धरती है। जहां एक बेटा देश की सर्वोच्च पुलिस सेवा का पदाधिकारी रहते हुए महज 32 साल की उम्र में फर्ज के लिए अपनी आहुति दे दी। आप उससे शिक्षा लें। इस भूमि पर भगवान श्रीराम ने दुष्टों का नाश किया है। और यह भी आपकी प्रेरणा का सबब बन सकता है। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए एसपी शुभम आर्य की प्रशंसा की।

कौन-कौन लोग हुए सम्मानित
बक्सर खबर। इस सम्मान समारोह में जिन पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र व प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं। एसपी शुभम आर्य, धीरज कुमार, डीएसपी बक्सर, अफाक अख्तर अंसारी, डीएसपी डुमरांव, शंभु कुमार भगत थानाध्यक्ष डुमरांव, संतोष कुमार थानाध्यक्ष राजपुर, कमल नयन पांडेय थानाध्यक्ष सिमरी, सोनू पासवान, थानाध्यक्ष, इटाढ़ी, विकास लायेक, पुलिस अवर निरीक्षक, साइबर थाना, बक्सर। कुमार कश्यप, ओमप्रकाश यदुवेंदु, राकेश रंजन, लाल बहादुर राम, अनिल कुमार सिंह, सुधीर कुमार ओरांव, सुश्री रिपु कुमारी, विक्रम कुमार, रमेश कुमार, विकास कुमार, सुजीत कुमार। इन लोगों ने पिछले एक वर्ष में बेहतर कार्य किया है। उसी आधार पर इन सभी को सम्मान दिया गया है।