पति-पत्नी की सरकार को बिहार को मिला अपमान-नीतीश
-पहली बार देश में महंगाई नहीं बनी चुनावी मुद्दा -रामविलास पासवान
बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाज गुरुवार को नावानगर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री संतोष निराला और डुमरांव विधायक ददन यादव, राम बिहार सिंह जैसे नेता भी मौजूद रहे। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा पति-पत्नी की सरकार में बिहार को अपमान मिला है। 13 वर्ष पहले जब बिहार हमें मिला था। तब अपराध और अपराधी फण फैलाए खड़ा था। बिहार में सड़क थी न बिजली। सरकार में बैठे पति-पत्नी को बस अपनी चिंता थी। आज हमने उन कमियों को दूर किया है। आज हर गांव में बिजली है। सड़क भी लगातार बन रही है। इस वर्ष का लक्ष्य रखा है। 4500 ऐसे गांव में सड़के बनेंगी। जो जिन्हें लिंक रोड की आवश्यकता है। काम प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष की समाप्ति तक हर जगह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। लेकिन विपक्ष के लोग बिहार को फिर लालटेन युग की तरफ ले जाना चाहते हैं। मोदी की सरकार में देश का सम्मान बढ़ा है। बिहार को 50 हजार करोड़ रुपये का पैकेज सड़क और पुल निर्माण के लिए मिला है। आने वाले समय में बक्सर के युवकों को तकनीकि शिक्षा के लिए मजबूरन बाहर जाने की जरुरत नहीं होगी।
यहां इंजीनियरिंग कालेज, मेडीकल कालेज सबकुछ खुलेगा। जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है। सभा में बोलते हुए रामविलास पासवान ने कहा कि मोदी के शासन में देश ने बहुत विकास किया है। यह पहला चुनाव है। जब विपक्ष चाहकर भी महंगाई को मुद्दा नहीं बना सके। मेरे पास बहुत से लोग आए। चीनी का कुछ दाम बढ़ा दिया जाए। लेकिन हमारी सरकार ने उनकी नहीं सूनी। देश हर क्षेत्र में मजबूत हुआ है। आज अजहर मसूद आतंकी घोषित हुआ है। आपने सरकार को ताकत दी तो कल लादेन की तरह मारा जाएगा। उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि मोदी की सरकार ने पिछले पांच वर्ष में जो काम किए हैं। अथवा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले तेरह साल में जो काम किया। वह तीन जन्म लेकर भी राजद के लोग नहीं कर सकते। इस दौरान ददन यादव ने कहा लालू को जेल नीतीश और मोदी ने नहीं भेजा। उनके खिलाफ शिवानंद तिवारी ने केस किया। देवगोड़ा ने जांच बैठाई और वे जेल गए। भाजपा प्रत्याशी अश्विनी चौबे, मंत्री संतोष निराला, रामबिहारी सिंह, लोजपा अध्यक्ष अखिलेश सिंह मुन्ना आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सबने मिलकर एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की।