-आईटीआई परिसर में नौ से 15 अप्रैल तक चलेगी भागवत कथा
बक्सर खबर। सिद्धाश्रम में नव वर्ष के मौके पर अध्यात्म के सागर में लोग गोते लगाएंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यहां देश के महान कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी का आगमन हो रहा है। वे शहर के आईटीआई मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में पधार रहे हैं। इसकी विधिवत जानकारी आज पीसी के दौरान भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कथा का समय प्रतिदिन अपराह्न 3:30 से संध्या सात बजे का रखा गया है।
नौ तारीख को जलभरी के उपरांत कथा प्रारंभ होगी। पहले दिन व्यास नारद संवाद, कुंती स्तुती होगी। 10 को कपिल देवहुति संवाद, सती चरित्र व ध्रुव चरित्र की कथा होगी। 11 को भरत चरित्र, नृसिंह अवतार, वामन अवतार की कथा होगी। 12 को श्रीराम जन्म व कृष्ण जन्मोत्सव, 13 को माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, 14 को उद्धव चरित्र, रुक्मणि विवाह व रास पंचाध्यायी तथा 15 को द्वारका लीला, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोझ व व्यास पूजा के साथ कथा का समापन होगा।

इसका सीधा प्रसारण भी आस्था चैनल, देवकीनंदन ठाकुर जी के यूट्यूब चैनल व बक्सर खबर के यूट्यूब चैनल से होगा। इस आयोजन में देश के कई ख्याति प्राप्त संत महात्मा व महान धर्मावलंबियों का आगमन होगा। उन्हें भी इसका स्नेह निमंत्रण दिया गया है। पीसी के दौरान विजय मिश्रा के साथ कल्लू राय, संजय सिंह राजनेता, कुंदन आदि उपस्थित रहे।