बक्सर के नए एसपी ने किया म्यूजियम का अवलोकन

0
365

बक्सर और चौसा की खुदाई में मिली मृण्मूर्तियों की धर्मपत्नी के साथ ली जानकारी
बक्सर खबर। जिले के नए पुलिस कप्तान शुभम आर्य और उनकी धर्मपत्नी ने शनिवार को सीताराम उपाध्याय संग्रहालय में पहुंच मृण्मूर्तियों का अवलोकन किया गया है। संग्रहालयाध्यक्ष डॉ शिव कुमार मिश्र द्वारा  संगृहीत प्रत्येक पुरावशेषों तथा बक्सर जिला के पुरास्थलों एवं धरोहरों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। आरक्षी अधीक्षक के साथ उनकी धर्मपत्नी ने भी सभी सामग्रियों के विषय में विशेष रूप से जानकारी प्राप्त की।

म्यूजियम में संगृहीत कुषाण काल से लेकर पाल कालीन प्रस्तर प्रतिमाओं के अलावा बक्सर एवं चौसा के पुरातात्विक उत्खनन से प्राप्त मृण्मूर्तियों के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। संग्रहालयाध्यक्ष ने बताया कि संग्रहालय का आकर्षण इसका फोटो प्रदर्शनी है जो हाल में प्रदर्शित की गई है। इसमें बक्सर, भोजपुर के धर्मस्थलों के अलावा वैशाली, विक्रमशिला, चम्पारण के अशोक के स्तंभ लेख, भगवान बुद्ध के जन्मस्थल लुम्बिनी एवं कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण स्थल, मसाढ़ के देवी देवताओं की मूर्ति एवं जैन मंदिर आदि के फोटो को प्रदर्शित किये गये हैं।

बक्सर म्यूजियम का अवलोकन करते एसपी और उनकी धर्मपत्नी

इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा स्थापित भितिहरवा आश्रम, चम्पारण सत्याग्रह, भोजपुर कोठी स्थित नील का कारखाना एवं नील तैयार करने की भठ्ठी, अमर शहीद बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय, जगदीशपुर,आरा हाउस, राजपुर का किला, देवढिया सूर्य मंदिर एवं सिताबपुर देवी मंदिर के अलावा अनेक हेरिटेज बिल्डिंग के फोटो भी प्रदर्शित हैं। इनके विषय में भी विस्तार से चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here