-महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में उमड़ी महिलाएं। बक्सर खबर। लोजपा रामविलास जिला इकाई द्वारा शनिवार को डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के केसठ में महिला सशक्तिकरण व जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धन जी पासवान ने की, जबकि संचालन महिला अध्यक्ष सविता देवी ने किया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व डुमरांव विधानसभा प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में अखिलेश सिंह ने उपस्थित सैकड़ों महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें सूचीबद्ध कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी द्वारा “बिहार फर्स्ट – बिहारी फर्स्ट” विजन डॉक्यूमेंट में महिलाओं के विकास के लिए व्यापक रोड मैप तैयार किया गया है। अखिलेश सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण का प्रावधान किया है, जबकि बिहार में एनडीए सरकार ने पंचायती राज में 50% आरक्षण, नौकरी में 35% आरक्षण और जीविका के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के कई फैसले लिए हैं। इन निर्णयों से बिहार की महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ रही है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष ठाकुर भानु शंकर सिंह, आईटी सेल जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, महासचिव गोल्डी दुबे, विकास पासवान, जितेंद्र पासवान, राकेश पासवान, विनोद पासवान, चंदन दुबे समेत सैकड़ों महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।