बक्सर खबर : पिस्तौल अचानक चल गई। या अपराधियों ने युवकों का निशाना बनाया। यह कहा नहीं जा सकता। घटना मुरार थाना के ओझा बरांव गांव की है। गुरुवार की रात खेत की रखवाली कर रहे चाचा-भतीजा के उपर अपराधियों ने हमला कर दिया। उन दोनों साहस का परिचय दिया। बच निकले पर नर्वदेश्वर ओझा घायल हो गए।
गोली उनके हाथ में लगी है। अपराधि अपना तमंचा छोड़ वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां से तमंचा बरामद किया। पुलिस के अनुसार घायल ने बताया है। नर्वदेश्वर ओझा (50) व उनके चाचा अशोक ओझा (55) खेत की रखवाली के लिए रात गए थे। तभी उधर से कुछ अपराधी गुजरे। जिन्होंने उन्हें निशाना बनाया। लेकिन हाथापाई में उनका एक तमंचा वहीं गिर गया।