मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 12 योजनाओं को स्वीकृति,भूमि अधिग्रहण, निविदा और टेंडर प्रक्रिया में जुटा प्रशासन

0
997

बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा 15 फरवरी के दौरान की गई घोषणाओं को मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति मिल गई है। जिले के आधारभूत संरचना, यातायात, बाढ़ सुरक्षा, सिंचाई और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1224.39 करोड़ रुपये की 12 योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं को तेजी से लागू करने के लिए जिला प्रशासन भूमि अधिग्रहण, निविदा और टेंडर प्रक्रिया में जुट गया है। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को अमल में लाने के लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रेस वार्ता में एडीएम कुमारी अनुपम सिंह, डीडीसी डॉ. महेंद्र पाल, सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

प्रमुख विकास योजनाएं 1. बक्सर शहर में जाम की समस्या होगी खत्म बक्सर गोलंबर से ज्योति चौक भाया बस स्टैंड पथ को 4-लेन में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य होगा। लागत: 41.52 करोड़ लाभ: जाम की समस्या समाप्त होगी, NH-922 से शहर का बेहतर संपर्क स्थापित होगा। 2. गंगा तटबंध का होगा सुदृढ़ीकरण बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध (51.72 किमी) का सुदृढ़ीकरण, कालीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्य। लागत: 181.26 करोड़ लाभ: बाढ़ सुरक्षा में वृद्धि होगी, तटबंध के किनारे व्यवसायिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। 3. बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर जाने का रास्ता होगा चौड़ा NH-922 से बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण। लागत: 51.97 करोड़ लाभ: श्रद्धालुओं के लिए यात्रा आसान होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 4. बक्सर में बनेगा अत्याधुनिक अटल कला भवन 620 क्षमता वाले अटल कला भवन का निर्माण। लागत: 19.73 करोड़ लाभ: सरकारी व गैर-सरकारी कार्यक्रमों के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। 5. भोजपुर-सिमरी पथ का चौड़ीकरण किमी 0.00 से 9.30 तक चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य। लागत: 19.74 करोड़ लाभ: आमजनों को सुगम यातायात की सुविधा, सिमरी प्रखंड की बेहतर कनेक्टिविटी। 6. बक्सर जेल रोड का चौड़ीकरण बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण। लागत: 36.80 करोड़ लाभ: शहर में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, वैकल्पिक मार्ग विकसित होगा। 7. धनसोई बाईपास का निर्माण 2-लेन धनसोई बाईपास (4.50 किमी) का निर्माण। लागत: 98.24 करोड़ लाभ: धनसोई बाजार में जाम की समस्या खत्म होगी, बक्सर-रोहतास आवागमन सुगम होगा।

प्रेस वार्ता करते डीएम अंशुल अग्रवाल साथ में मंच पर बैठे एडीएम कुमारी अनुपम सिंह, डीडीसी डॉ महेंद्र पाल,सदर एसडीएम धीरेन्द्र कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारी।

8. प्रखंड सह-अंचल कार्यालयों का निर्माण बक्सर सदर, सिमरी, चौसा, चौगाई एवं केसठ में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं आवासीय परिसर का निर्माण। लागत: 16.62 करोड़ (प्रत्येक) लाभ: प्रशासनिक कार्यों में तेजी, आम जनता को सभी सेवाएं एक परिसर में मिलेंगी। 9. बक्सर से बलिया (यूपी) को जोड़ेगा नया संपर्क मार्ग जनेश्वर मिश्रा पुल (बयासी पुल) के पहुंच पथ का निर्माण। लागत: 386.76 करोड़ लाभ: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले तक सीधा संपर्क मिलेगा, आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। 10. उद्दह सिंचाई योजना एवं मलई बराज योजना – इस योजना से चौगाई, ब्रह्मपुर, डुमराँव, केसठ, नावानगर प्रखंडों के 5630 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा पुनः स्थापित होगी। योजना के लिए 204.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। 11. आईटीआई मैदान में स्टेडियम निर्माण – बक्सर शहर के बीच स्थित आईटीआई मैदान में स्टेडियम बनने से स्थानीय युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेगा। इस परियोजना के लिए 43.38 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। 12. भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां संगीत कॉलेज की स्थापना – भारतीय शास्त्रीय संगीत में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह बिहार का पहला संगीत कॉलेज होगा। शिक्षा विभाग ने इस योजना के लिए 14.52 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। बक्सर के विकास को नई दिशा देने के लिए प्रशासन ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही इन परियोजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इन योजनाओं से बक्सर जिले के यातायात, बाढ़ सुरक्षा, कृषि, पर्यटन और प्रशासनिक सेवाओं में बड़ा सुधार आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here