‌‌‌ रक्षाबंधन में जा रहे परिवार के साथ दुर्घटना, बच्चे की मौत

0
3032

-नया भोजपुर ओपी इलाके की दुर्घटना, कुछ का चल रहा उपचार
बक्सर खबर। भाई को राखी बांधने जा रही बहन के साथ सोमवार की शाम दुर्घटना हो गई। जिस ऑटो रिक्शा में वह बैठी थी। वह बक्सर-डुमरांव मार्ग पर नावाडेरा के समीप पलट गया। इस वजह से चार वर्ष के अमन शर्मा पुत्र राजू शर्मा की मौत हो गई। सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार डुमरांव थाना के कुल्हवा गांव की रीता देवी अपने दो बच्चों के साथ भाई को राखी बांधने औद्योगिक थाना के अहिरौली गांव जा रही थी। तभी उनका ऑटो रिक्शा पलट गया।

सभी घायलों को उपचार के लिए बक्सर के विश्वामित्र हास्पिटल में दाखिल कराया गया है। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। रीता देवी (40) व उनके पुत्र पवन शर्मा का फिलहाल उपचार चल रहा है। दुर्घटना नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र में हुई है। वहां के थानाध्यक्ष से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा पुलिस मौके पर गई थी। लेकिन, घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचा दिया था। चार वर्ष के बच्चे की मौत हुई है। ऐसी सूचना मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here