बक्सर खबर। आपके सामने जो दृश्य दिख रहा है। यह दिवाली पर हेरिटेज स्कूल के छात्रों द्वारा बनाई गई रंगोली है। देखने में यह रंग और बच्चों द्वारा बनायी गई आकृति है। लेकिन, ध्यान से देखने पर पता चलता है। यह आने वाले समय की चुनौती है। वैसे लोग जो सिर्फ देख सकते हैं। उनके लिए यह सिर्फ तस्वीर है। लेकिन, जो देखने के साथ पढ़ने और समझने की झमता रखते हैं। वे जानते हैं यहां जो दिख रहा है।

अगर वैसा हुआ तो केवल हम और आप नहीं पूरी दुनिया अपने विनाश के नजदीक पहुंच जाएगी। भला हो उस स्कूल प्रबंधन का। जिसने यह सोच बच्चों में विकसित की। जिसे छात्राओं ने मिलकर तस्वीर के रुप में यहां उकेरा है। स्कूल के निदेशक प्रदीप पाठक ने बताया प्रतियोगिता का मकसद ही बच्चों और समाज दोनों को संदेश देना था। प्राचार्य सुषमा पाठक व शिक्षकों ने मिलकर आज बच्चों को स्वच्छ भारत, ग्लोबल वार्मिंग, साक्षरता, भ्रूण हत्या पर रंगोली बनाने की सीख दी। यह उसका का परिणाम है। जिन छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया उनमें विश्वामित्र हाउस से आकृति, शिवानी, पलक, पल्लवी, पूजा व जया। विवेकानंद हाउस से अकांक्षा, अवंतिका, सीमा, काजल, संध्या, और निमिषा। आर्यभट्ट हाउस से शान्या, मुस्कान, रिया, प्रीति, भूमिका और कोमल। अब्दुल कलाम हाउस से दीक्षा, मैत्री, आदिति, पिंकी, जोया और सोनम। कक्षा नौंवी से आलोक, अजय, सार्थक, प्रिंस और अभिषेक ने भाग लिया। सभी शिक्षकों ने मिलकर बच्चों से कहा आप सभी बच्चे प्रदूषण रहित दिवाली मनाएं। इस मौके पर प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किया गया।