-सिद्धनाथ घाट से बरामद हुआ दो क्विंटल सामान
बक्सर खबर। प्लास्टिक बैग व थर्माकोल से बने कप प्लेट, ग्लास आदि पर पूर्ण प्रतिबंध लग चुका है। इसके खिलाफ नगर परिषद कुछ दिनों से लगातार अभियान चला रहा है। मंगलवार को भी शहर के सिद्धनाथ घाट के समीप नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरुप में के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया। वहां एक गोदाम में रखा लगभग दो क्विंटल प्लास्टिक बैग, थर्माकोल से बने कप व प्लेट आदि बरामद हुए। हालांकि व्यवसायी की तरफ से अपनी दलील दी गई। लेकिन, पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने पहले भी तय समय सीमा के लिए छूट दी है।

अब कार्रवाई का समय चल रहा है। किसी को इसमें किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। इस अभियान के दौरान यशवंत सिंह प्रधान सहायक, नरसिंह चौबे टैक्स दरोगा, नवीन पांडेय, दीपक, वाहिद समेत अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी विक्रेताओं को आगाह भी किया है। जो सामान प्रतिबंधित कर दिया गया है। उसका भंडारण व बिक्री न करें। अन्यथा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि आप पहले से ही सावधानी बरतें। अन्यथा, आने वाले समय में सख्ती और भी बढ़ाई जाएगी। इस परेशानी से बचने का आसान माध्यम है। आप इससे परहेज करें।