बस की चपेट में आने से कॉलेज के व्याख्याता की मौत

0
2487

-बक्सर-कोचस रोड पर जलहरा गांव के समीप हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। कॉलेज के प्राध्यापक को बस ने गुरुवार की सुबह कुचल दिया। यह दुर्घटना राजपुर थाना के जलहरा गांव के बस पड़ाव पर हुई। मृत अवधेश सिंह यादव (52) इसी थाना के कोनवली गांव के निवासी थे। ग्रामीण सूत्रों ने बताया वे बक्सर के केके मंडल कॉलेज में प्राध्यापक थे। ड्यूटी जाने के लिए सुबह घर से निकले थे। जलहरा स्टैंड पर खड़े होकर वे बस का इंतजार कर रहे थे।

सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग बस आई तो उसमें चढ़ने के लिए आगे बढ़े। इतने में दूसरी बस उसे ओवरटेक करते हुए तेज गति से निकली। जिसकी चपेट में वे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पूछने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। यादव बस से यह दुर्घटना हुई है। यह जानकारी मिली है। इस मामले में केस दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here