-सदर विधायक के साथ हुई यूथ अध्यक्ष की नोकझोक
बक्सर खबर। जिला अतिथिगृह में मंगलवार को कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ गए। यह सबकुछ प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा और बिहार के प्रभारी सह पूर्व रेल राज्य मंत्री भक्तचरण दास के सामने हुआ। दोनों नेता सोमवार की शाम ही जिला अतिथिगृह में आ गए थे। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जिले के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक थी। लेकिन वहां जाने से पहले ही जिला अतिथिगृह में घमासान हो गया।
![](http://www.buxarkhabar.com/wp-content/uploads/2021/02/2-feb-congresh.jpg)
जहां सदर विधायक संजय तिवारी और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के साथ जमकर कहा-सूनी हुई। मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद को शांत कराया। लेकिन, पुस्तकालय रोड में बैठक करने पहुंचे नेताओं के सामने भी जमकर जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगे। बाद में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा ऐसा विवाद होता रहता है। लेकिन, इसे सड़क पर लाना अच्छी बात नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को समझा लिया जाएगा। वहीं इस विवाद से जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन पूरी तरह दूर रहे।