कांग्रेस कार्यालय में हर समुदाय ने एकजुट होकर मनाई होली

0
9

हर्षोल्लास के साथ मना होली मिलन समारोह,सौहार्द और एकता का प्रतीक बना आयोजन                                     बक्सर खबर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बुधवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। डॉ मनोज पांडेय ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, पगड़ी एवं मिष्ठान से स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह देखना सुखद है कि लंबे समय बाद इस आयोजन में अंतिम पायदान पर खड़े लोगों, अति पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम समुदाय के भाई-बहन भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। उन्होंने इसे कांग्रेस की सद्भावना, प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी त्योहारों जैसे होली, ईद, रमजान, चैत्र नवरात्रि और रामनवमी को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया। होली मिलन समारोह में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ प्रमोद कुमार ओझा, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ श्रवण तिवारी, सत्येंद्र ओझा, कामेश्वर पांडेय, राजा रमन पांडेय, पंकज उपाध्याय, वीरेंद्र राम, लक्ष्मण उपाध्याय, जय राम राम, त्रिलोकीनाथ मिश्रा, रोहित उपाध्याय, विकास कुमार ओझा, अभिषेक कुमार, संजय कुमार पांडेय, कमल पाठक, नीलू मिश्रा, गुप्तेश्वर चौबे, अजय यादव, बबन तुरहा, दीपक कुमार, निर्मला देवी, कुमकुम देवी, रूनी देवी, सरस्वती देवी, रजिया खातून और शाहिद सहित सैकड़ों लोगों ने समारोह में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here