बक्सर खबर : सड़क किनारे अधमरी हालत में पुलिस को मिला बजरंगी यादव स्वयं अपराधी है। यह बात पुलिस की जांच में खुलकर सामने आई है। इटाढी थाना के मंगोलपुर गांव निवासी बजरंगी को पिछले वर्ष इटाढी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजा था। जमानत पर बाहर आने के बाद भी इसने कई जगह मार-पीट की है। कुछ दिन पहले राजपुर थाना के नागपुर गांव निवासी वीर प्रकाश राम का हाथ-पैर इन लोगों ने तोड़ दिया था। घायल के बयान पर पुलिस ने बजरंगी समेत कुछ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। उस केस में भी बजरंगी फरार था।
इसी बीच किसी ने उसे अपना शिकार बना लिया। विवाद की जड़ नागपुर गांव की जमीन है। जहां दुर्गा यादव के साथ मिलकर बजरंगी ने वीर प्रकाश की डेढ़ बिघे जमीन को हथिया लिया है। इसके बाद से दोनों पक्ष के लोग अपनी-अपनी जुगत लगा रहे हैं। ग्रामीणों की माने तो बजरंगी का संबंध कुछ और अपराधियों से है। पहले यह ऐसा युवक नहीं था। फौज की नौकरी छोड़ गांव चला आया। यहां आकर बूरे काम में उलझता जा रहा है।





























































































