‌‌‌ मां के समक्ष ही गंगा में डूब गई बेटी

2
3610

-घंटे भर की मशक्कत के बाद मिला शव
बक्सर खबर। मां के साथ गंगा स्नान करने गई बेटी उसकी नजरों के सामने ही डूब गई। यह दुर्घटना तिलकराय हाता ओपी के लाल सिंह के डेरा के समीप हुई। अपराह्न पांच बजे के लगभग गंगा के तट पर कई लोग जमा थे। बच्ची को डूबते कई लोगों ने देखा। उसकी मदद के लिए कई तैराक युवक पानी में उतरे। लेकिन, उफनती गंगा में उसकी तलाश मुश्किल हो रही थी। घंटे भर बाद शव पानी से निकाला जा सका।

और तब तक बहुत देर चुकी थी। शव देख मां और अन्य परिजन फफक कर रोने लगे। क्योंकि घंटे भर पहले तो बारह वर्षीय निराश कुमारी कितनी खिलखिला कर हंस रही थी। ग्रामीणों सूत्रों ने बताया निराशा तिलकराय हाता ओपी के ही दलिबाबा का डेरा गांव निवासी जितेन्द्र यादव की पुत्री थी। गांव की महिलाएं एक पारंपरिक पूजा के लिए गंगा तट आई थीं। तभी यह दुर्घटना हो गई।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here