डीएवी के छात्रों ने मधुबनी पेंटिंग व मिट्टी के खिलौने से सजाया आर्ट गैलरी 

0
283

डीएवी स्कूल द्वारा आयोजित कला, संगीत एवं विज्ञान प्रदर्शनी को देखने पहुंचे कृषि वैज्ञानिक, डॉक्टर व प्रोफेसर                                                                 बक्सर खबर। स्थानीय लालगंज स्थित डीएवी स्कूल में आयोजित वार्षिक कला, संगीत और विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए मधुबनी पेंटिंग जो समाज को विभिन्न पहलुओं को रेखांकित करते हुए तस्वीरें व बचपन में खेलने वाले मिट्टी के आकर्षक खिलौनों से आर्ट गैलरी को सजाया है। वहीं संगीत एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत व्याकरण, साहित्य तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी, गणित, सामाजिक अध्ययन, वाणिज्य एवं कंप्यूटर में विद्यार्थियों ने सिद्धांतों, नियमों एवं उनके अनुप्रयोगों पर आधारित एक से बढ़कर एक मॉडल का प्रदर्शन किया।

डॉ सैकत देवनाथ विभागाध्यक्ष भौतिकी एमवी कॉलेज ने सर्वप्रथम रामानुजन टैलेंट सर्च में प्रथम एवं द्वितीय स्तर के पदक विजेताओं क्रमशः त्रिपर्णा जाना एवं अर्जुन सिंह को सम्मानित करते हुए अपने आशीर्वाद स्वरूप पढ़ाई के महत्व को समझाया।

डीएवी स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा आठवीं के छात्र सिद्धार्थ, मोहित, आदित्य शिवम और आरुष द्वारा बनाए गए मॉडल।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ हरगोविंद, डॉ राम केवल, एमपी हाई स्कूल के प्राचार्य डॉ विजय कुमार मिश्र व चिकित्सक डॉ श्रीनिवास उपाध्याय ने शिरकत कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। विद्यालय प्रधान सह क्षेत्रीय निदेशक वी आनंद कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अंत में कहा कि आप सभी अपना बहुमूल्य समय देकर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया है इसके आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में बिहार जोन जे के सभी प्राचार्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here