– मुखिया संघ के सदस्यों ने मिलकर दी बधाई बक्सर खबर। उप विकास आयुक्त डॉ महेन्द्र पाल अब अपर सचिव बन गए हैं। यहां सेवा देते उनको मिला यह दूसरा प्रमोशन है। खुशी के इस मौके पर जिला मुखिया संघ के संयोजक अनिल सिंह राजपुर मुखिया व जिलाध्यक्ष कविता देवी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शनिवार को उनसे मिलने पहुंचा। उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर उपस्थित सदस्यों ने मंगल भविष्य की कामना की। इसकी चर्चा करते हुए अनिल सिंह ने कहा कि बड़े ही सरल स्वभाव के अच्छे पदाधिकारी हैं।
उनके पास बहुत बेहतर अनुभव है। जिसका लाभ जिले के विकास में सबको मिला है। हम सभी उनके मंगलमय भविष्य की कामना करते हैं। इस मौके पर विनोद सिंह मुखिया हकीमपुर, दिवाकर सिंह चिलहर, शैलेन्द्र सिंह नागपुर, पिंटू सिंह बिझौरा, सुनील यादव राजपुर परसनपाह, कृष्णा सिंह ( सभी मुखिया) व जिला परिषद उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।





























































































